Dastak Hindustan

बागी विधायकों में से कुछ कांग्रेस में वापस आना चाहते हैं- सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला (हिमाचल प्रदेश):- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “विक्रमादित्य सिंह कल कैबिनेट में थे, उनसे हमारी बातचीत हुई है और कैबिनेट बैठक के बाद वह शाम को चंडीगढ़ गए जहां ललित होटल में वह हमारी बागी विधायकों से मिले। बागी विधायकों में से कुछ कांग्रेस में वापस आना चाहते हैं। मेरी उनसे सुबह और दोपहर में बात हुई है। मैंने उनसे कहा कि आप हाईकमान से बात कर ले। एक बागी विधायक ने मुझसे कहा था कि वह वापस आना चाहते हैं लेकिन वहां पर CRPF तैनात कर दिए गए हैं। तो हम ऐसा काम नहीं करने वाले जब उनका मन होगा वो वापस आए और हम उनका स्वागत करेंगे क्योंकि जोर-जबरदस्ती हिमाचल की संस्कृति में नहीं है।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *