देहरादून (उत्तराखंड):- देहरादून में HDFC बैंक राजपुर रोड शाखा एवं चारों धामों में HDFC बैंक द्वारा स्थापित ATM के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “चार धाम यात्रियों की सुविधा के लिए आज एटीएम सेवा शुरू होने पर मैं आप सभी को बधाई देता हूं। देवभूमि में जन्म लेना हमारे लिए बहुत अच्छा है। देवभूमि में कर्म करने का अवसर मिलना यहां जन्म लेने से कम नहीं। देश-दुनिया में उत्तराखंड की भूमि का विशेष महत्व है।”
HDFC ने पर्यावरण के क्षेत्र में भी शानदार काम किया है। दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आपको मैं बधाई देता हूं। इस वर्ष 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखकर पर्यावरण संरक्षण में आप महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हम हमेशा मानते हैं कि प्रदेश के विकास में इकोनॉमी और इकोलॉजी दोनों जरूरी हैं। आज पर्यावरण को लेकर तमाम चुनौतियां हमारे सामने पैदा हो रही हैं। इसे देखते हुए पौधा रोपण कई प्रकार से फायदेमंद है। यह पर्यावरण संतुलन का कार्य करता है और इस कार्य को आप लोग भलीभांति कर रहे हैं।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें