आरामबाग (पश्चिम बंगाल):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “21वी सदी का भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हम सभी ने मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है देश का गरीब, किसान, महिला और युवा, ये देश की प्राथमिकता है। हमने निरंतर गरीब कल्याण से जुड़े कदम उठाए हैं, जिसका परिणाम आज दुनिया देख रही है। पिछले 10 वर्षो में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये दिखाता है कि हमारी सरकार की दिशा, नीतियां, निर्णय सही है और उसका मूल कारण निर्णय सही है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज स्वतंत्र भारत में देश की समृद्धि और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर फिर से पूरे गौरव से नई ऊंचाई प्राप्त कर रही है। ये हम सभी का सौभाग्य है की 5 सदियों के इंतजार के बाद, 500 सालों के बाद प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं। संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी। जब संदेशखाली की बहनों ने अपनी आवाज बुलंद की और ममता दीदी से मदद मांगी तो उन्हें बदले में क्या मिला? मुख्यमंत्री दीदी ने, बंगाल सरकार ने TMC के नेता को बचाने के लिए जो भी कर सकते थे पूरी शक्ति लगा दी। TMC के राज में TMC का ये अपराधी नेता करीब-करीब दो महीने तक फरार रहा। कोई तो होगा ना जो उनके बचाता होगा?”