रामेश्वर सोनी/ विवेक मिश्रा की स्पेशल रिपोर्ट
घोरावल (सोनभद्र):- तहसील घोरावल में मंगलवार को लेखपाल संघ का चुनाव हुआ जिसमें सर्वसम्मत से अध्यक्ष गोपेंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सिंह एवं गौरव सिंह चंदेल कनिष्ठ उपाध्यक्ष और उप मंत्री, उत्कर्ष श्रीवास्तव , तहसील मंत्री अजय विक्रम सिंह,कोषाध्यक्ष फिरदौस कौसर तथा ऑडिटर संतोष सिंह निर्विरोध रूप से चुने गए हैं।
निर्वाचित सभी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ के साथ राजस्व कर्मियों के उत्तरोत्तर विकास हेतु कृत संकल्पित हुए और सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि राजस्व कर्मियों के समस्याओं का समाधान करने हेतु संघ हर समय तत्पर होगा।