अयोध्या (उत्तर प्रदेश):- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके कैबिनेट मंत्री महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत किया गया। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, “आज हम लोग रामलला के दर्शन करने यहां आए हुए हैं और ये हमारे लिए बहुत ही अच्छा अवसर है। अरुणाचल प्रदेश से कुल 70 लोग आए हुए हैं। हम एयरपोर्ट से रामलला के दर्शन करने के लिए रवाना हो रहे हैं।”
अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। वहीं इससे पहले 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। इस अवसर पर राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गईं, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों ने भाग लिया। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लाखों लोग रोज अयोध्या पहुंच रहे हैं और रामलला के दर्शन कर रहे हैं।