Dastak Hindustan

मुंबई से हाथ में ध्वज लेकर अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर निकली मुस्लिम लड़की

मुम्बई :- मुस्लिम लड़की के कंधे पर केसरिया ध्वज, मुख पर राम नाम की ध्वनि और मुंबई से अयोध्या तक की पैदल यात्रा। ये सब सुनकर कई लोग चौंक जाएंगे कि क्या कोई मुस्लिम लड़की ऐसा कर सकती है, इसका जवाब है हां।

मुंबई से अयोध्या यात्रा पर निकली शबनम

 

शबनम अपने दोस्तों- रमन राज शर्मा और विनीत पांडे के साथ अयोध्या यात्रा पर निकली हैं, उसका मकसद रामलला का दर्शन करना है। मुस्लिम होने के बावजूद शबनम की भगवान राम के प्रति अटूट आस्था है। यही वजह है जिसने शबनम को राम जन्मभूमि जाने के लिए प्रेरित किया है।

 

यात्रा में शबनम को मिले कई अन्य भक्त

 

शबनम ने अपनी यात्रा के दौरान कहा, उसे रास्ते में कई अन्य भक्त भी मिले, जिन्होंने उसे खाना दिया। शबनम ने कहा कि राम तो सबके हैं।

 

शबनम क्यों जा रही है अयोध्या?

इस यात्रा के पीछे क्या उद्देश्य है, इस पर शबनम कहती हैं कि भगवान राम तो सबके हैं। उनके लिए सब एक समान है। भगवान राम की पूजा किसी विशेष धर्म या जाति तक ही सीमित नहीं है। साथ ही उसे इस सोच को भी तोड़ना है कि लड़कियां पैदल यात्रा नहीं कर सकती है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *