Dastak Hindustan

नागपुर में कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर ‘है तैयार हम’ एक महारैली का होगा आयोजन

दिल्ली:- कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ” कल कांग्रेस की स्थापना दिवस है और इसके मद्देनजर नागपुर में ‘है तैयार हम’ एक महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें कांग्रेस के सभी राज्यों के नेता और कार्यक्रता मौजूद रहेंगे।”

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा निकालने वाली है। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 14 राज्यों से होकर ये यात्रा होगी। मणिपुर से शुरुआत होगी और मुंबई में समाप्त होगी।”

भारत न्याय यात्रा पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, ” ये यात्रा 14 जनवरी से इंफाल से शुरू होने वाली है और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। ये यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी। इसमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल होंगे। ये बस यात्रा होगी लेकिन हम पैदल यात्रा भी करेंगे। भारत न्याय यात्रा का उद्देश्य-सबके लिए न्याय चाहिए है।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *