चंडीगढ़ (हरियाणा):– कांग्रेस सांसद राहुल गांधी झज्जर के छारा गांव में वीरेंद्र आर्य अखाड़े पहुंचे और बजरंग पूनिया समेत पहलवानों से बातचीत की। दीपक और बजरंग पूनिया ने वीरेंद्र अखाड़े से अपनी कुश्ती की शुरुआत की थी।
राहुल ने पहलवानों के अखाड़े में पहुंचकर उनकी कसरतों और उनके करियर में हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। राहुल गांधी यहां पहलवानों का रूटीन देखने के लिए आए उनका जीवन कैसा होता है। इस दौरान उन्होंने एक्सरसाइज भी की।”
कुश्ती कोच वीरेंद्र आर्य ने कहा, “हमें किसी ने बताया नहीं कि वे आ रहे हैं। हम यहां अभ्यास कर रहे थे और वह अचानक आ गए। राहुल गांधी सुबह 6 बजे यहां पर आए थे। उन्होंने हमारे साथ एक्सरसाइज की और फिर उन्होंने हमें अपने व्यायाम और खेल के बारे में बताया। उन्हें खेल के बारे में बहुत ज्ञान है।” कोच ने आगे कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होंगी लेकिन इस मुद्दे पर क्या किया जाएगा? राहुल गांधी क्या कर सकते हैं, केवल सरकार ही कुछ कर सकती है।