मुंबई (महाराष्ट्र):- पिंपरी चिंचवड़ शहर के तलावड़े इलाके में एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त शेखर सिंह ने कहा पिंपरी चिंचवड़ शहर के तलावड़े इलाके में एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में चमचमाती मोमबत्तियां बनाई जाती हैं जिनका उपयोग आम तौर पर जन्मदिन समारोह के लिए किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि आग बुझा दी गई है। यह बताते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब 2.45 बजे सूचना मिली जिसके बाद फायर कर्मचारी घटना स्थल के लिए रवाना हुए थे।
मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और आग से कैंडल कंपनी जलकर खाक हो गई है। आग लग जाने की वजह से कुछ और मजदूरों के भी इसमें फंसे होने की संभावना है। घायलों में सात महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घटनास्थल से अब तक छह शव बरामद किए जा चुके हैं। फैक्ट्री में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114