लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से अब ठंड और बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय घने कोहरे की चादर छाई रहती है। इसी बीच मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज आने वाले दो दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगेगा। कई इलाकों में बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में आने वाले दो दिनों में ठंड बढ़ जाएगी। कल यानी शुक्रवार से बादल छंटने लगेंगे और शनिवार को सुबह कोहरे के बाद धूप का प्रभाव बढ़ जाएगा। शनिवार और रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से ठंड बढ़ जाएगी। ठंडी हवाएं चलेंगी और लोगों को गलन की ठंड का एहसास होने लगेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ संग आने वाली हवाएं रविवार या सोमवार से गलन का दौर आरंभ कर सकती हैं। मिचौंग के प्रभाव से तीन दिनों से छाई बदली बुधवार को भी बनी रही। दिन में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
फिर भी बादलों के प्रभाव से तापमान में डेढ़ से दो डिग्री की वृद्धि हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 25.7 तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ऊपर 18 डिग्री सेल्सियस रहा। आज भी कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114