Dastak Hindustan

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि देवताओं की दीपावली- योगी आदित्यनाथ

वाराणसी ( उत्तर प्रदेश):- देव दीपावली उत्सव के अवसर पर दशास्वमेध घाट पर गंगा आरती की गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजनयिकों ने देव दीपावली उत्सव के अवसर पर दीए जलाए। उन्होंने बताया हम लोग अमावस्या के दिन दीपावली मनाते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि देवताओं की दीपावली है। देव दीपावली की परंपरा कई वर्षों से यहां पर है। पीएम मोदी के कारण देव दीपावली का कार्यक्रम न केवल काशी बल्कि पूरी दुनिया का एक आध्यात्मिक कार्यक्रम बन गया है।

आज काशी में लाखों दीपक जल रहे हैं और इस पूरे कार्यक्रम के साक्षी बन रहे हैं दुनिया के 70 देशों के राजनियक। ये पीएम मोदी के कारण ही संभव हुआ है इसके लिए उनका आभार।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “सिख धर्म भक्ति के गहन ज्ञान से परिपूर्ण है। गुरु तेग बहादुर, गुरु गोविंद सिंह और उनके 4 ‘साहिबजादों’ के बलिदान के साथ-साथ हजारों सिखों के देश और धर्म के लिए बलिदान की प्रथा देश को एक नई प्रेरणा देती है।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *