बेंगलुरु (कर्नाटक ):- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यशवंतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा, “यशवंतपुर रेलवे स्टेशन को 350 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से वैश्विक स्तर के स्टेशन के रूप में तैयार किया जा रहा है। शहर को रेलवे स्टेशन से दोनों तरफ से जोड़ा जा रहा है। आने वाले समय में इस स्टेशन पर ट्रैफिक काफी बढ़ने वाला है इसे ध्यान में रखते हुए पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। ”
हमने आज सुबह बेंगलुरु उपनगरीय परियोजना पर बहुत विस्तृत चर्चा और समीक्षा की। इससे पहले मैंने यशवंतपुर स्टेशन पुनर्विकास कार्य का दौरा किया। मैं निर्माण कार्य से बहुत खुश हूं। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि बेंगलुरु की उपनगरीय परियोजना के प्रत्येक पहलू को पूरे जोर फोकस और ईमानदारी के साथ किया जाए।