रायसेन (मध्य प्रदेश):- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक देव के 554वें प्रकाश पर्व के अवसर पर दर्शन के लिए ओबेदुल्ला गंज गुरुद्वारा पहुंचे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया आज प्रकाश पर्व है। गुरु नानक देव की जयंती पर उनके चरणों में बारंबार प्रणाम।
उन्होंने जात पात भेदभाव से ऊपर उठकर पूरी दुनिया को शाश्वत शांति का पथ दिखलाया। उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चलकर हम दुनिया का कल्याण कर सकते हैं।”
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गुरुद्वारे आकर मत्था टेका और यही प्रार्थना किया कि सब सुखी हों सबका मंगल हो सभी का कल्याण हो। अच्छे रास्ते पर चलें। उन्होंने कहा कि गुरु के सच्चे शिष्य बनें। शिष्य ही सिख है। यही उनके चरणों में प्रार्थन की। सभी बहनों और भाइयों को गुरुदेव की जयंती पर्व की लख-लख बधाईयां और शुभकामनाएं।
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरु नानक की जयंती के अवसर पर श्री नाडा साहिब गुरुद्वारे पहुंचकर दर्शन किए।
उन्होंने कहा, “गुरु नानक जयंती के अवसर पर पूरे हरियाणा में हर्ष और उल्लास के साथ गुरु पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मैं सभी को बधाई देता हूं।”
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114