सोनभद्र से विवेक मिश्रा की स्पेशल रिपोर्ट
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- सोनभद्र डाला विकास खण्ड चोपन के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनजातीय गौरव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए नोडल अधिकारी आर.एस. यादव ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत के विकास और समृद्ध विरासत में अतुलनीय योगदान देने वाले आदिवासी व जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का एक नया विजन देश के समक्ष रखा हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 नवंबर से 26 जनवरी तक देशभर के सभी जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के ऐसे वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति, जो किसी कारणवश सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं।
उन्हें सभी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ प्रदान करना है। हरियाणा में भी इस यात्रा के दौरान राज्य सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचाई जाएगी और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े नागरिकों को लाभ दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकार द्वारा चलाई गई योजना सभी विभाग से लोगों तक पहुंच रही या नही पहुंच रही हैं।
उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारियां दिए। वही समूह की महिलाओं ने शिक्षा के अभाव को लेकर नाट्क के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जिसमें बताया गया कि शिक्षा जीवन मे एक महत्वपूर्ण जगह बनाता है।
आंगनबाड़ी के महिलाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को गोद भराई एवं नव शिशुओं का अनप्राशन नोडल अधिकारी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव द्वारा किया गया। कृषि विभाग से सहायक विकास अधिकारी पंकज यादव ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारीयां देते किसानों को जागरूक किया गया और किसानों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया।
वही सामुदायिक स्वास्थ्य के चोपन सुभाष चंद्र के द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। मौके पर नोडल अधिकारी आर.एस. यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर शशिकांत मौर्या , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन सुभाष चंद्र, एडीओ (कृषि) पंकज यादव, एडीओ पंचायत सुनील पाल आदि अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।