देहरादून (उत्तराखंड):- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “मैं उत्तराखंड के निरंतर विकास के लिए राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं देती हूं। राज्य के विकास को राज्यपाल महोदय के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के सक्रिय नेतृत्व से दिशा और शक्ति प्राप्त हो रही है इसके लिए मैं आप दोनों की और राज्य सरकार की पूरी टीम को बधाई देती हूं।
मेरा विश्वास है कि देवी-देवाताओं के आर्शीवाद से यहां के निवासी सुख-समृद्धि और विकास के नई ऊंचाई तक जरूर पहुंचेंगे।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने एक सुंदर परेड का प्रदर्शन करने के लिए जवानों को बधाई देना चाहता हूं…मैं आज की मुख्य अतिथि और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हृदय की गहराइयों से स्वागत और अभिनंदन करता हूं।”
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114