Dastak Hindustan

कर्नाटक के विजयनगर में हुआ भयंकर सड़क हादसा, हुई 7 लोगों की मौत

विजयनगर (कर्नाटक):-  होसपेट के पास एक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना टिपर लॉरी और एक क्रूजर के बीच हुई। क्रूजर में 13 लोग सवार थे। घायलों की हालत गंभीर है. घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्नाटक के विजयनगर के होसपेट में तीन वाहनों की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत होने की खबर है। बताया गया है कि दो माइनिंग ट्रिपर और एक क्रूजर की आपस में भिड़ंत हो गई।

क्रूजर में 13 लोग सवार थे। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजयनगर के एसपी श्रीबाबू ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। कर्नाटक के विजयनगर जिले में सोमवार को एक ट्रक और एक यात्री वाहन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना होसपेट शहर के बाहरी इलाके में मरियम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि लॉरी का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *