Dastak Hindustan

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिंदगी में इन 3 लोगो पर कभी भूलकर भी ना करें भरोसा

नई दिल्ली :- आमतौर पर हर किसी की लाइफ में कोई न कोई ऐसा होता है जिसपर हम खुद से भी ज्यादा भरोसा करते हैं। वहीं कुछ लोग हमारे विश्वास पर खरे उतरते हैं। तो कई लोग विश्वास का गलत फायदा उठाने से भी नहीं चूकते हैं।

ऐसे में आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित नीति शास्त्र आपके लिए बेहतरीन मार्गदर्शन साबित हो सकता है। चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ लोगों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। इससे आपको धोखा मिल सकता है।

किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं?

किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं, इसका फैसला करना आसान नहीं होता है। हालांकि, चाणक्य नीति कुछ लोगों पर बिल्कुल विश्वास न करने की सीख देती है क्योंकि ऐसे लोगों पर हद से अधिक भरोसा करने पर आप धोखे का शिकार हो सकते हैं। जानें, किन पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

शस्त्रों से युक्त व्यक्ति: चाणक्य नीति के अनुसार, हाथों में हथियार थामे व्यक्तियों पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। ऐसा व्यक्ति क्रोध में आकर आप पर भी आक्रमण करने से नहीं चूकेगा इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहना ही आपके हित में रहेगा।

शांत नदी पर न करें भरोसा: चाणक्य नीति के अनुसार, लोगों को नदी पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। कुछ लोग नदी के शांत स्वभाव को देखकर उसकी गहराई का अंदाजा लगाने लगते हैं, जबकि बाहर से शांत दिखने वाली नदी भी अंदर से विराट और खतरनाक हो सकती है। वहीं छोर पर शांत लगने वाली नदी का बहाव भी बीच में काफी तेज हो सकता है।

सींग और नाखून वाले जानवर: चाणक्य नीति के मुताबिक जानवरों पर भी विश्वास करना बेवकूफी होती है क्योंकि जानवर कभी भी भड़क कर आप पर हमला बोल सकते हैं। खासकर सींग और नाखूनों वाले जानवरों से दूरी बनाकर रखने में ही समझदारी है। वहीं, सींग और नाखून वाले खूंखार जानवर पालने से भी बचना चाहिए।

अधिकारियों के करीबी: चाणक्य नीति के माने तो बड़े पदाधिकारियों के करीबी कभी विश्वास पात्र नहीं हो सकते हैं। कुछ लोग बड़े अधिकारियों के सेवक और दोस्तों पर भरोसा करके उनसे अपना दुख-दर्द बयां कर देते हैं मगर ऐसे लोग ज़रूरत पड़ने पर आपका फायदा उठाने से नहीं हिचकिचाते हैं। ऐसे लोगों पर भूलकर भी भरोसा न करें।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *