नई दिल्ली:- मालवीय नगर हत्याकांड मामले में आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने रॉड से हमला कर लड़की को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े हुए इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, वारदात अरबिंदो कॉलेज के पास हुई है। यहां विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक में लड़की का शव मिला है। लड़की की उम्र 25 साल बताई जा रही है। पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।
आरोपी की पहचान इरफान (28) के रूप में हुई है, जो संगम विहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका के परिजन रिश्तेदार हैं। लड़की के परिवार वालों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था और पीड़िता ने युवक से बात करना बंद कर दिया था। इस इनकार से वह परेशान हो गया। जिसके बाद उसने लड़की की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। लड़की ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है और मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी।
फिल्म की कहानी दिल्ली के रईस खानदान रंधावा के इकलौते वारिस रॉकी रंधावा (रणवीर सिंह) की है। रॉकी के दादाजी कंवल (धर्मेंद्र) को मेमोरी लॉस की बीमारी है और उन्हें अब अचानक से अपनी गर्लफ्रेंड जामीनी (शबाना आजमी) की याद आ गई है। रॉकी को अब अपने दादाजी की गर्लफ्रेंड जामीनी को ढूंढना है और आखिरकार रॉकी जामीनी को ढूंढ भी लेता है जो कि एक बड़े न्यूज चैनल की एंकर रानी चटर्जी (आलिया भट्ट) की दादी हैं। रॉकी रानी से मिलकर उसे सब कुछ बताता है और बोलता है कि उसके दादाजी और उसकी दादी को मिलना चाहिए।
अपने दादा दादी की मुलाकात करवाते-करवाते कब रॉकी और रानी एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, यह उन दोनों को पता ही नहीं चलता। स्वभाव, रहन-सहन और कल्चर में एक-दूसरे से विपरीत होने के चलते दोनों यह फैसला करते हैं कि शादी के तीन महीने पहले दोनों एक-दूसरे की फैमिली के साथ रहेंगे। अगर दोनों एक-दूसरे की फैमिली के साथ रहने में सफल हो गए तो ही दोनों शादी करेंगे। अब रॉकी और रानी की शादी होगी या नहीं, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।