Dastak Hindustan

मुंबई में भारी बारिश के चलते ‘मोदक सागर झील’ दिखी ओवरफ्लो

मुंबई (महाराष्ट्र):-  मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी है। इधर आज IMD ने अलर्ट जारी किया है जिसमें शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ऐसे में आज मुंबई शहर और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इधर मुंबई के सात झीलों में से एक मोदक सागर झील गुरुवार रात से ही ओवरफ्लो होने लगी।

मुंबई वासियों के लिए यह चौथी ताजा पानी की आपूर्ति करने वाली झील

तुलसी झील, वेहर झील और तानसा झील के बाद मुंबई वासियों के लिए यह चौथी ताजा पानी की आपूर्ति करने वाली झील है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण, तानसा बांध ओवरफ्लो होने लगा और इसके 15 गेट खोल दिए गए।

1,65,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। पड़ोसी पालघर जिले में धामनी बांध से 8,400 क्यूसेक और कवाडास बांध से भी 21,100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

कोल्हापुर की स्थिति चिंताजनक

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कोल्हापुर के गांवों में अब पंचगंगा नदी का पानी जा घुसा है। पता हो कि, मुंबई के मोदक सागर झील की तरह कोल्हापुर जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते पंचगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि नदी के किनारे बसे छह गांवों के लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया था।

कुछ दिन पहले मुंबई में लगातार बारिश से सभी नदियां उफान पर दिखी। मुंबई में पानी की आपूर्ति करने वाली 7 झीलों में से तानसा झील भी 26 जुलाई को ओवरफ्लो हुई। बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान, जिसे संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान भी कहा जाता है, के परिसर में मीठी नदी पर विहार गांव के पास विहार झील ओवरफ्लो हो गई हैं। लगातार बारिश के कारण झील में जल स्तर बढ़ लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई स्थित विहार झील इस मानसून में ओवरफ्लो होने वाली दूसरी झील है। यह झील मुंबई को प्रतिदिन 90 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति करने की क्षमता रखती है।

हालांकि, शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में पानी का कुल भंडार मंगलवार को आवश्यक स्टॉक का केवल 55% था। बीएमसी ने कहा कि कम से कम जुलाई तक 10 फीसदी पानी की कटौती जारी रहेगी।

ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *