दिसपुर (असम):- असम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की वजह से बारपेटा जिले के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। असम में बाढ़ के कारण पैदा हुए हालात में सुधार देखा गया। विभिन्न स्थानों पर ब्रह्मपुत्र व इसकी सहायक नदियों के जलस्तर में गिरावट आई और अब कहीं भी ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही हैं। जहां अन्य जगहों पर ईद-उल-अजहा मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं असम के बाढ़ प्रभावित बारपेटा जिले के हजारों लोग चिंतित हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में बारपेटा जिले में 225 हेक्टेयर फसल भूमि जलमग्न है। पिछले 48 घंटों में जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।
असम में बाढ़ आने से जनजीवन
बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। असम के 9 जिले बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। इन जिलों में करीब चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ से बक्सा, बारपेटा, दरांग, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, लखीमपुर, नलबाड़ी और उदलगुरी जिलों में 4,07,700 लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ का पानी अब धीरे धीरे घटने लगा है। एएसडीएमए के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की पहली लहर में तीन लोगों की जान गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में बारपेटा जिले में 225 हेक्टेयर फसल भूमि जलमग्न है। पिछले 48 घंटों में जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।अपडेटेड रिपोर्ट के मुताि गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव के चलते स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114