Dastak Hindustan

आज की राशिफल

मेष आर्थिक राशिफल : करियर के मामले में शुभ है दिन मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के मामले में शुभ होगा। भाग्‍य का साथ मिलने से आपके जरूरी कार्य संपन्न होंगे। आज आपको विदेश यात्रा पर जाने की दिशा में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आराम कम व संघर्ष अधिक रहेगा। लेकिन सफल होने के बाद थकान का अनुभव नहीं होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

वृष आर्थिक राशिफल : सांसारिक सुख में वृद्धि वृष राशि वालों को आज ग्रहों की शुभ दशा का लाभ मिलेगा। आपके सुख में धन, सांसारिक सुख वृद्धि कारक है। आपके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा और खुशियों में वृद्धि होगी। बिजनस में साझेदारों से हल्‍का तनाव हो सकता है। सांयकाल के समय उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। आज अकस्‍मात कहीं से धन प्राप्ति की सूचना मिल सकती है।

मिथुन आर्थिक राशिफल : फालतू पैसा खर्च हो सकता है मिथुन राशि के लोगों को आज तनाव में कुछ परेशानियां हो सकती है और आज कुछ मामलों में अपका फालतू पैसा खर्च हो सकता है। अकस्मात खर्च से आपको मानसिक कष्‍ट हो सकता है। दिन भर भागदौड़ करने के बाद शाम के वक्‍त कुछ राहत मिलेगी और तनाव में कमी आएगी।

कर्क आर्थिक राशिफल : निवेश में होगा लाभ कर्क राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपको काफी लाभ प्राप्‍त होगा। जहां निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं वहां से आपको लाभ होगा। निवेश करने में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे महान लोग आपकी मदद कर सकते हैं, जिनसे आपको कोई उम्‍मीद नहीं होगी। सांयकाल का समय परिवार के लोगों के साथ बीतेगा।

सिंह आर्थिक राशिफल : अपने काम पर फोकस करें सिंह राशि वालों का भाग्‍य साथ नहीं दे रहा है और ग्रहदशा आपके लिए अनुकूल नहीं है। आज आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है और परिवार के लोगों को काफी कष्‍ट होगा। कोई नया काम या अनुबंध मिल सकता है, जल्‍दी न करें और अपने काम पर फोकस करें। अपनी रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं पर जा सकते हैं। पैसों के मामले में बजट बनाकर चलें।

कन्या आर्थिक राशिफल : धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि कन्या राशि वालों का दिन शुभ है और आपके भाग्‍य में वृद्धि का संकेत मिल रहा है। कहीं से धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि का संकेत कर रहा है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और कार्य संपन्‍न होंगे। लेन देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में हो सकते हैं।

तुला आर्थिक राशिफल : व्‍यापारियों की रुकावट दूर होगी तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और अधिकारियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे। सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। व्‍यापारियों के लिए हर प्रकार की रुकावट दूर होगी। रात्रि का समय मित्रों और परिजनों के साथ आनंद में बीतेगा।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : जोखिमपूर्ण कार्य न करें वृश्चिक राशि वालों का दिन शुभ नहीं है और कोई भी जोखिमपूर्ण कार्य न करें। हर कार्य में विपरीत फल मिलने के संकेत हैं। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। फिर पछतावा हो सकता है।

धनु आर्थिक राशिफल : व्यर्थ व्यय के कारण परेशान होंगे धनु राशि के लोगों का दिन आज सही नहीं है और आज ग्रहों की अशुभ दशा के प्रभाव की वजह से विपरीत प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। व्यर्थ व्यय के कारण परेशान होंगे और तनाव बढ़ेगा। अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में काफी दौड़ना पड़ सकता है।

मकर आर्थिक राशिफल : प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी मकर राशि के लोगों के लिए धन के मामले में आज का दिन मिश्रित फलकारक है। शनि की शुभ दशा से आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। अत्यधिक परिश्रम के द्वारा निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य नरम हो सकता है और चोट लग सकती है। सावधान होकर हर कार्य करें।

कुंभ आर्थिक राशिफल : आर्थिक स्थिति बेहतर होगी कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। रात्रि के समय व्यापार के भागीदारों तथा भाई बंधुओं से तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने काम पर फोकस करें और किसी प्रकार का तनाव न लें।

मीन आर्थिक राशिफल : व्‍यापार में मुनाफा बढ़ेगा मीन राशि वालों का भाग्‍य साथ देगी और ग्रहों की विशेष कृपा होने से विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश से जुड़ा जिनका व्‍यापार है उनका मुनाफा बढ़ेगा। कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। किसी वजह से बीमार हो सकते है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *