Dastak Hindustan

मिर्जापुर में निकाली गई भव्य श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा

आत्मा त्रिपाठी की स्पेशल रिपोर्ट

मीरजापुर :- 30 मार्च 2023- श्री राम जन्मोत्सव अवसर पर अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर के बाबा भोलेनाथ मंदिर से दिव्य कलश यात्रा शोभा यात्रा झांकी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पारंपरिक परिधान के साथ महिलाओं के समूह ने भाग लिया तत्पश्चात श्री रामचरितमानस पाठ बालकांड जन्म प्रसंग विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के क्रम में भजन कीर्तन आरती पारंपरिक सोहर एवं अन्य संस्कार गीत आयोजित किए गए। कार्यक्रम की समन्वयक सुविख्यात कजरी/लोकगीत गायिका उषा गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने दीप कलश शोभा यात्रा झांकी निकाली गयी। तत्पश्चात बाबा भोलेनाथ मंदिर में भव्य श्रृंगार के पश्चात श्री राम जन्मोत्सव भए प्रकट कृपाला पर महिलाओं ने ठुमके लगाते हुए पारंपरिक संस्कार सोहर गीत गाया।

श्री राम जन्मोत्सव अवसर पर निकाली गई आकर्षक शोभायात्रा झांकी में महिलाओं ने हाथों में कलश नारियल लेकर गंगा नदी के पक्का घाट से कलश में गंगा जल भर कर बाबा भोलेनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। श्री राम जन्मोत्सव अवसर पर प्रातः काल निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा में नगर से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हाथों में कलश लेकर भव्य शोभायात्रा निकालकर प्रभु श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रही थी।

शोभायात्रा में बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत योगानंद गिरी महाराज, महन्त वेद गिरी, शिवानन्द गिरी, पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्रा, नम्रता मिश्र, गिरीश मिश्र, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, पत्रकार नितिन अवस्थी, संर्दभ पांडेय, संतोष देव गिरि, संतोष श्रीवास्तव, समीर वर्मा, महिला प्रमुख दीपा उमर, शिवांगी ऊमर, सह प्रभारी पूजा यादव, दीपा गुप्ता, सुनैना यादव, साधना गुप्ता, राधा सोनी, अनीता गुप्ता, पूनम केशरी, शैल गुप्ता, बिंदो देवी, सुशीला देवी, लता, कंजन, सिंपल, विनीता, सिद्धीका, गौरी, वैभवी, राधा, साक्षी, देवेश जी अजय मिश्रा सुधांशु महाराज, सिम्पल गुप्ता, कंचन गुप्ता, सुशीला देवी, लता गुप्ता, केदारनाथ इत्यादि सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल रहे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *