सोनभद्र से विवेक मिश्रा की स्पेशल रिपोर्ट
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश):- आज शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, रॉबर्ट्सगंज में कक्षा एलकेजी से द्वितीय तक के छात्र- छात्राओं के सभी चार सदनों में पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए। सदनों के बच्चों ने अपने शिक्षिकाओं के निर्देशन में अलग-अलग लोकनृत्य तैयार किया। सभी सदनों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। उक्त प्रतियोगिता के जज की भूमिका में शिक्षिका सौम्या शर्मा, अनामिका शर्मा, प्रतिमा शर्मा एवं निधि श्रीवास्तव रहीं।
कार्यक्रम के अंत में जजों द्वारा परिणाम घोषित किया गया जिसमें महर्षि अरविंद सदन को प्रथम, स्वामी श्रद्धानन्द सदन एवं विवेकानंद सदन को सामूहिक रूप से द्वितीय एवं स्वामी दयानन्द सदन को तृतीय स्थान घोषित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंकुर भाटिया जी ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर होने वाली इस प्रकार की पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है एवं बच्चे मुखर होते हैं। बच्चों का बहुमुखी विकास ही हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर शिक्षिका अंजली, बबिता, निधि पाण्डेय, ममता पाण्डेय, सीमा, प्रियंका सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।