Dastak Hindustan

Rekha Gupta दिल्ली नई CM : कौन हैं रेखा गुप्ता? पहले पार्षद, फिर पहली बार विधायक; अब बनीं सीएम

नई दिल्ली : दिल्ली  में बीजेपी सरकार की कमान अब महिला के हाथ में होगी। बीजेपी विधायक दल ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है। ऐसे में अब रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। 27 साल बाद सत्ता में आने वाली बीजेपी ने इस बार महिला चेहरे पर भरोसा जताया है। रेखा गुप्ता कल रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई है। उनको पार्टी के भीतर जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कौशल के लिए पहचाना जाता है। रेखा अब बीजेपी शासित 21 राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

रेखा गुप्ता ने अपना राजनीतिक सफर 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से शुरू किया। 1996-97 में वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाया। 2003-2004 में वह भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली और 2004 से 2006 तक भाजपा की राष्ट्रीय सचिव रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में चुनी गईं। वह 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में फिर से चुनी गईं।

वह भाजपा दिल्ली में महिला मोर्चा की महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। दो साल पहले दिल्ली नगर निगम में मेयर की सीट के लिए बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार था।  लेकिन वह आप की शैली ओबेरॉय से हार गईं।

वह दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता ने 2025 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर आप की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के अंतर से हराया है। हालांकि, इससे पहले पिछले दो चुनावों में रेखा गुप्ता को वंदना कुमारी से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार उन्होंने जीत हासिल की। रेखा गुप्ता की शादी मनीष गुप्ता से हुई है। मनीष बिजनेसमैन हैं।

29 हजार वोटों से  मिली थी  जीत
रेखा गुप्ता ने इस बार हुए विधानसभा चुनाव में 29 हजार 595 वोट से जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता को 68 हजार 200 मिले थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराया था। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण कुमार जैन तीसरे स्थान पर रहे थे। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में, आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को ही इस सीट से जीत मिली थी। इससे पहले भी 2015 में बंदना कुमारी ने ही इसी सीट पर जीत दर्ज की थी। रेखा गुप्ता एबीवीपी से जुड़ी रही हैं। उन्होंने डीयू छात्र संघ चुनाव में महासचिव पद पर जीत हासिल की थी।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *