Dastak Hindustan

दुनिया भर की जेलों में 10,152 भारतीय कैदी, नेपाल में 1300, 54 को मौत की

नई दिल्ली: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में बताया कि दुनियाभर की 86 देशों की जेलों में फिलहाल 10,152 भारतीय कैदी बंद हैं। इनमें सबसे ज्यादा भारतीय सऊदी अरब (2633), संयुक्त अरब अमीरात (2518) और नेपाल (1317) में हैं।

मंत्री ने बताया कि 2684 भारतीय विदेशों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा सऊदी अरब में (1226) वहीं 54 भारतीयों को विभिन्न देशों में मौत की सजा सुनाई गई है जिनमें सबसे अधिक सजा यूएई (29) और सऊदी अरब (12) में हुई है।

इस बीच, भारतीय मछुआरों की संख्या 307 है, जो विभिन्न देशों में हिरासत में हैं, जिनमें पाकिस्तान (217), श्रीलंका (58) और सऊदी अरब (28) शामिल हैं। सरकार ने भारतीय मछुआरों की सुरक्षा और शीघ्र रिहाई के लिए विदेशी सरकारों के साथ लगातार संपर्क में रहने की जानकारी दी है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *