Dastak Hindustan

डोनाल्ड ट्रंप की राह पर ब्रिटेन, 19 हजार अवैध प्रवासियों को देश से किया बाहर, भारतीय रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई

(नई दिल्ली)  हाल ही में अमेरिका ने अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई की है। इसी कड़ी में बहुत सारे अवैध प्रवासियों को अमेरिका ने वापस भारत भेजा है। जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ क्योंकि लोगों के हाथों और पैरों में हथकड़ी थी। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन भी अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई करने में लग गया है।

अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने भी अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू कर दी है। हाल ही में ब्रिटिश गृह मंत्री वेटे कूपर ने बताया कि हमारी सरकार के आने के बाद देश से अब तक 19 हजार लोगों को डिपोर्ट किया गया है। बता दें कि अमेरिकी की सत्ता में लौटने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने सबसे पहले अवैध प्रवासियों पर सख्ती बरती और उन्हें देश से बाहर करना शुरू कर दिया।  ये सिलसिला अभी भी जारी है। अमेरिकी पुलिस और सुरक्षा बल देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों को ढूंढ-ढूंकर बाहर निकाल रहे हैं।

ब्रिटेन से  निकाले गए 19 हजार अवैध प्रवासी
हाल ही में अमेरिकी वायु सेना का एक विमान भी 104 भारतीय को लेकर अमृतसर पहुंचा था। इसके बाद खूब हंगामा भी हुआ था। बता दें कि ब्रिटेन में फिलहाल लेबर पार्टी की सरकार है। जिसने ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे या काम कर रहे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। देश में लेबर पार्टी की सत्ता आने के बाद बीते साल जुलाई से लेकर अब तक 19 हजार अवैध प्रवासियों और अपराधियों को ब्रिटेन से बाहर निकाला जा चुका है।

सरकार ने  कहा होंगे सख्त होंगे नियम
गृह सचिव यवेटे कूपर ने कहा कि इमिग्रेशन नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए और उन्हें लागू किया जाना चाहिए। बहुत लंबे समय से इम्पलॉय अवैध प्रवासियों को लेने और उनका शोषण करने में सक्षम रहे हैं। बहुत से लोग अवैध रूप से आने और काम करने में कामयाब भी रहे हैं लेकिन कभी भी कोई प्रवर्तन कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि इस काम में निश्चित तौर पर चैंजेस लाना होगा।  हम इन अवैध प्रवासियों और उनको लाने वाले गिरोह को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा सीमा पर सख्ती के साथ ही इमिग्रेशन डॉक्युमेंट में सख्ती लाई जाएगी। यवेटे ने कहा कि कई ऐसे लोग भी देश में पकड़े गए हैं जिनके पास कागजात मौजूद थे।लेकिन जब उनकी जांच की गई वे फेक निकले।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *