( सऊदी अरब): सऊदी अरब ने 2025 हज सीजन में बच्चों को तीर्थयात्रा पर ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है ताकि भारी भीड़ से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हज रजिस्ट्रेशन नुसुक एप के जरिए शुरू हो चुका है।
सऊदी अरब ने 14 देशों के लिए 1 साल के बहु-प्रवेश वीजा को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित किया। इन देशों के लोग एकल-प्रवेश वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप सऊदी अरब जाने की योजना बना रहे हैं। तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। सऊदी सरकार ने 14 देशों के यात्रियों के लिए मल्टीपल-एंट्री वीजा पर रोक लगाने का फैसला किया है। जिसमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं। अब इन देशों के लोगों को केवल सिंगल-एंट्री वीजा मिलेगा जो 30 दिनों के लिए मान्य होगा। यह नया नियम 1 फरवरी 2025 से लागू होगा। सऊदी सरकार का कहना है कि यह कदम बिना इजाजत जाने वाले हज यात्रीयों को रोकने के लिए उठाया गया है। ताकि हज यात्रा को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके।
कौन से 14 देश होंगे प्रभावित
सऊदी अरब के वीजा नियमों में बदलाव से जो 14 देश प्रभावित होंगे, उनके नाम हैं- अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्र, इथोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनिशिया और यमन।
सऊदी अरब ने अपने वीजा नियमों के बदलाव के तहत इन देशों से पर्यटन व्यापार और परिवार से मिलने आने वाले लोगों के लिए एक साल के मल्टीपल एंट्री वीजा को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है।