नई दिल्ली: आज के वर्तमान समय में चीन और पाकिस्तान के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत अपनी परमाणु ताकत को मजबूत कर रहा हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र में जब से मोदी की सरकार आई हैं तब से भारत की परमाणु नीति में बदलाव देखने को मिल रहा हैं। खबर के अनुसार जनवरी 2024 तक भारत के पास न्यूक्लियर वॉरहेड की संख्या बढ़ कर 172 हो गई हैं। सिपरी की रिपोर्ट बतलाती हैं की भारत की परमाणु नीति पाकिस्तान से हटकर चीन की ओर फोकस हो गई हैं। जिसके कारण भारत परमाणु हथियार बढ़ा रहा है।
बता दें की भारत का फोकस लंबी दूरी के हथियारों की तैनाती पर है, ऐसे हथियार जो चीन तक मार कर सके। वहीं दुनिया पर राज करने की सनक रखने वाला चीन परमाणु हथियार को सबसे तेज गति से बढ़ा रहा हैं और अमेरिका को चुनौती दे रहा हैं।
जनवरी 2023 में चीन के पास 410 न्यूक्लियर वॉरहेड था लेकिन एक साल यानी जनवरी 2024 तक आते-आते इनकी संख्या बढ़कर 500 हो गई हैं। वहीं अमेरिका और रूस की तरह चीन भी अब कुछ न्यूक्लियर वॉरहेड मिसाइलों में तैनात कर रहा हैं।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114