मुंबई (महाराष्ट्र):- मुंबई के अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा,” छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र में पैदा हुए थे और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ। राउत ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को अद्योगपति करार देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी गुजरात में ही पैदा हुए हैं।”
शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहा कि अगर इतिहास पर नजर डालें तो औरंगजेब का जन्म भी प्रधानमंत्री मोदी के गांव में हुआ। इसी वजह से मोदी और शाह भी औरंगजेब जैसा बर्ताव कर रहे हैं। राउत ने अपने विवादित बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा ‘यह याद करने की जरूरत है कि औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में दफन किया गया था। मुगल शासक ने महाराष्ट्र पर जीत हासिल करने की कोशिश की लेकिन अंत में उसे महाराष्ट्र में दफना दिया गया।