Dastak Hindustan

सीतापुर में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

सीतापुर :- सीतापुर में मछरेहटा थाने में तैनात दरोगा ने खुद को मारी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाने के पीछे अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है। दरोगा के पास से सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।

घटना सुबह सवा दस बजे के आसपास की है। प्रोन्नति दरोगा मनोज कुमार(55) मछरेहटा थाने में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह थाना परिसर में ही रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे ही वह तैयार होकर थाने पर ड्यूटी पर आ गए। सर्विस रिवाल्वर थाने से ली और कई बार थाने के अंदर बाहर होते रहे।

 

ड़्यूटी पर तैनात एक प्रत्यक्षदर्शी होमगार्ड के मुताबिक उसे शक हुआ कि वह बाहर अंदर क्यूं आ जा रहे हैं। अचानक वह थाने के पीछे गए। और रिवाल्वर पहले कनपटी पर लगाई इस बीच दो लोग बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक सीने पर रिवाल्वर लगाकर फायर कर लिया। थाना परिसर में हड़कम्प मच गया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस सम्बंध में दरोगार मनोज कुमार के पैतृक घर ग्राम जलाला थाना कल्याणपुर तहसील बिंदकी जिला फतेहपुर को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने कहा कि दरोगा मनोज कुमार ने खुद को गोली मार ली इससे दुख हुआ है। अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है। टीमें लगाई हैं जो जांच कर रही है। उन्होंने भी सुसाइड नोट के सम्बंध में कुछ नहीं कहा है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *