ठाणे (महाराष्ट्र):- उल्हासनगर फायरिंग मामले में गिरफ्तार भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ को मेडिकल जांच के लिए पुलिस स्टेशन से बाहर लाया गया। गणपत गायकवाड़ को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। गायकवाड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। DCP सुधाकर पठारे ने बताया, “छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीन की तलाश जारी है। FIR में IPC और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।”
घटना की जांच के लिए ACP निलेश सोनवणे के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच SIT का गठन किया गया।
उल्हासनगर फायरिंग पर ठाणे के ACP दत्ता शिंदे ने बताया, “कल पुलिस स्टेशन में फायरिंग हुई थी। पुलिस स्टेशन में जो लोग आए थे उसमें वैभव गायकवाड़, उनके पिता MLA गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ थे। विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल पर फायरिंग की। इसमें आत्मरक्षा का कोई सवाल नहीं उठता।” महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
उल्हासनगर फायरिंग पर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “एक विधायक के घर में ये फायरिंग हो रही है और खुलेआम विधायक बोलता है कि मुख्यमंत्री शिंदे ने मुझे मजबूर किया फायरिंग करने के लिए।