लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर पश्चिम सर्द हवाएं बीते तीन दिन से लगातार गंगा के मैदानी क्षेत्रों में आ रही हैं जिससे तापमान गिर रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने जा रही है और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम की इन गतिविधियों का असर उत्तर प्रदेश सहित बिहार तक पड़ेगा और सर्दी बढ़ेगी। यह गतिविधियां रवी की फसल के लिए बहुत मुफीद रहेंगी।
चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व अरब सागर और निचले स्तर पर आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। 11 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचेगा। यह पश्चिमी विक्षोभ हिमालय पर बर्फबारी करेगा और उत्तर पश्चिम हवाएं गंगा के मैदानी इलाकों यानी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक सर्दी बढ़ाएंगी। यह सर्दी रवी की फसल को अधिक लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि रवी की फसल के लिए तापमान अनुकूल हो जाएगा।
कानपुर में अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 96 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 2.5 किमी प्रति घंटा रही। पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में आसमान साफ रहने के आसार हैं किन्तु बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114