Dastak Hindustan

गांधी जयंती के मौके पर लखनऊ में जौनपुर के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी को किया गया सम्मानित

जौनपुर( उत्तर प्रदेश):-शनिवार को लखनऊ में गांधी जयंती के उपलच्छ आयोजित समारोह में जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, सीओ सदर रणविजय सिंह व एसओजी प्रभारी एसआइ आदेश त्यागी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदक से सम्मानित किया। एसपी अजय साहनी को वीरता के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें आठ अगस्त 2017 को आजमगढ़ में एसएसपी के पद पर रहते हुए कुख्यात अपराधी सुजीत बुढ़वा को मुठभेड़ में ढेर करने के लिए मिला है। लगातार अपने काम का इनाम और पुरस्कार की लिस्ट को लम्बी कर रहे है अजय साहनी इसी तरह सीओ सदर रणविजय सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक आदेश त्यागी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *