Dastak Hindustan

टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों ने केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- आज दिनाँक 17.09.2023 को शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय सोनभद्र में TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया ।

टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के जिलाअध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र ने प्रधानमंत्री जी से प्रदेश के लगभग 45 हजार TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों की तरफ से यह निवेदन भी किया कि उनका उत्तराखंड/हिमाचल प्रदेश ,झारखण्ड, मध्यप्रदेश बी जे पी शासित अन्य राज्यों की तरह नियमितीकरण उत्तरप्रदेश के टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों का भी किया जाए ,टेट सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र एन सी टी ई के अध्यापक बनने के सभी मानक पूरे करते है।

जन्मदिवस समारोह में संगठन के पदाधिकारी जिलाअध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र, जिला महामंत्री अशोक कुमार पांडेय, जिला संरक्षक हृदय शंकर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद पाठक, जिला संगठन मंत्री मनोज कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता विनोद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर सोनी ,जिला उपाध्यक्ष कृपाल राम दुबे, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार समेत सैकड़ों शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *