मथुरा (उत्तर प्रदेश):- मथुरा के जैंत गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। स्थानी लोगों ने पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही की। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की घटना स्तर पर ही मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि जैंत गांव के सामने चौधरी ढाबा के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। एक अज्ञात वाहन से एक गाड़ी की टक्कर हुई है। कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार 2 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना में एक ट्रक चालक भी चपेट में आ गया, उसकी भी मौत हो गई।