दिसपुर (असम):- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने भिखारियों के पुनर्वास का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देशों के बाद, कामरूप (मेट्रो) के उपायुक्त पल्लव गोपाल झा मंगलवार को आधी रात सड़कों पर उतरे। गुवाहाटी के उलुबरी इलाके का दौरा किया और वहां फ्लाईओवर से भिखारियों को हटाने के लिए एक अभियान चलाया। भिखारियों को फ्लाईओवर से हटाकर पुनर्वासित किया जा रहा है।
गुवाहाटी में उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने कहा
गुवाहाटी में उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने कहा-‘ मुख्यमंत्री रात में शहर का दौरा करते रहते हैं और शहर की समस्याओं को देखते हैं। पिछले 3-4 महीनों से गुवाहाटी में एक नई समस्या विकसित हो रही है।
भिखारियों और सड़क पर रहने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है
उन्होंने कहा कि भिखारियों और सड़क पर रहने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। जिला प्रशासन भिखारियों को सरकारी आश्रय गृहों में भेजने के लिए एक अभियान चला रही है। सभी भिखारियों व सड़कों पर रहने वालों को आश्रय दिया जा रहा है फिर भी हम यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वे बाहर सड़कों पर क्यों हैं।