नई दिल्ली :- देश के कुछ हिस्सों में मॉनसून की एंट्री हो गई है। वहीं, कुछ राज्यों में मॉनसून की दस्तक बाकी है। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 22 जून को मॉनसून प्रायद्वीपीय के हिस्सों और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। मौसम विभाग ने नई दिल्ली में भी मॉनसून बारिश की एंट्री का पूर्वानुमान जताया है। इसी के साथ, देश के लगभग हर राज्य को अब हीटवेव से राहत रहेगी।
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में जून के आखिरी दिनों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। आज (शुक्रवार) की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं,नई दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। नई दिल्ली में मॉनसून की एंट्री की बात करें तो दक्षिण भारत से चल कर अब मॉनसून अगले 2 से 3 दिनों तक मध्य भारत और फिर 29 जून तक दिल्ली-एनसीआर पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां के पश्चिमी इलाकों में आज बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बारिश की गतिविधियां देखने को तो नहीं मिलेंगी, लेकिन आसमान में काले बादलों का डेरा रहेगा। यहां आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद की बात करें तो बारिश की गतिविधियां देखने को तो नहीं मिलेंगी, लेकिन दोपहर या शाम तक आसमान में बादल छा सकते हैं। अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
अन्य राज्यों के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही, पूर्वी बिहार, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114