Dastak Hindustan

आज भी ग्लोबल बाजारों से मिले सुस्त संकेत

नई दिल्ली :- ग्लोबल बाजारों से आज सुस्त संकेत मिल रहे है। एशिया नरम है लेकिन SGX निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी MARKETS में मुनाफावसूली दिखी, करीब डाओ जोंस ढ़ाई सौ प्वाइंट फिसला। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। S&P 500 इंडेक्स और नैस्डेक लाल निशान में बंद हुए। US में लिस्ट चीनी कंपनियों के शेयर में दबाव बढ़ा । अमेरिका में लिस्टेड चीनी कंपनियों के शेयरों में 3 महीने में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। मई महीने के दौरान अमेरिका में हाउसिंग कंस्ट्रक्शन 21.7% तक बढ़ी है। ये आंकड़ा पिछले 3 दशक में सबसे ज्यादा है। चूंकि, ब्याज दरों में कटौती का अब तक कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। निवेशक फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल की टेस्टीमनी पर भी नजर बनाए रखेंगे।

दबाव में कच्चा तेल

कच्चे तेल के दाम में कमजोरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.3% गिरकर 75.90 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड फ्यूचर्स की जुलाई डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट 1.8% गिरकर 70.50 डॉलर के स्तर पर नजर आया। 2 दिनों में ब्रेंट का भाव 1.50% गिरा जबकि 3 दिनों में WTI करीब 1.25% गिरा। चीन में मांग में गिरावट की आशंका ने कच्चे तेल पर दबाव बनाया। CNPC (चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन) ने 2023 का मांग अनुमान घटाया है। मई में चीन के क्रूड इंपोर्ट में भी गिरावट आई है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 11.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 33,523.53 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.10 फीसदी गिरकर 17,167.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 19,332.04 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *