Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rocket domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114
Dastak Hindustan - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज भगवान जगन्नाथ मंदिर का किया दौरा

Dastak Hindustan

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज भगवान जगन्नाथ मंदिर का किया दौरा

नई दिल्ली :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज भगवान जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया और राष्ट्रपति संपदा के कल्याण केंद्र और अमर ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट में बच्चों के साथ बातचीत की।उन्होंने भगवान जगन्नाथ के समक्ष प्रार्थना की, कि भक्ति का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।

सभी को रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, जैसा कि हम इस पवित्र अवसर को मनाते हैं, भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा हमारे जीवन को स्वास्थ्य, खुशी और आध्यात्मिक समृद्धि से भर दे।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून को 1958 में हुआ था। उनका जन्म ओडिशा के रायरंगपुर के बैदापोसी क्षेत्र के उपरबेड़ा गांव में हुआ था। ओडिशा में रहते हुए उन्होंने वर्ष 2000 से 2004 तक ओडिशा सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर कार्य किया था। इसके बाद 2000 से 2009 तक वो ओडिशा विधान सभा के सदस्य के तौर पर भी काम कर चुकी है। इसके बाद वर्ष 2015 से 2021 तक वो झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी है।

रविवार को अपने ‘मन की बात’ संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने कहा था कि रथ यात्रा दुनिया भर में एक अनूठी पहचान रखती है।

पीएम मोदी ने कहा, जब मैं गुजरात में था तो मुझे अहमदाबाद की रथ यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलता था। इन रथ यात्राओं में जिस तरह देश भर से, हर समाज, हर वर्ग से लोग आते हैं, वह अपने आप में अनुकरणीय है। यह आंतरिक विश्वास के साथ-साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना का भी प्रतिबिंब है।

राष्ट्रपति मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 से पहले हौज खास, दिल्ली में जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पिछले साल 25 जुलाई को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल रहीं।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे


Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *