Dastak Hindustan

उत्तर प्रदेश में जल्द आएगा मानसून, 28 से 30 जून के बीच होगी बारिश

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- गर्मी का पारा रोज बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोग ठंडी जगहों पर जाने को मजबूर हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में कल पारा 44 डिग्री के पार हो गया। हालांकि अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही मानसून आएगा और गर्मी से राहत मिलेगी। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण प्रदेशों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिनों के बीच “बिपारजॉय” का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा जा सकता है। इस दौरान मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, बिजनौर, अलीगढ़, बुलंदशहर सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अन्य हिस्से शुष्क रहने का अनुमान है। जबकि रविवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह घना बादल छाया था। तेज हवा के चलते एक घंटे में बादल छंट गए। रविवार को तेज धूप व गर्म हवाओं ने काफी परेशान किया। न्यूनतम तापमान 30 व अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 28 डिग्री सेंटीग्रेट व अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आसमान में बदलों का आना-जाना लगा रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश अधिकतर हिस्से में मौसम शुष्क रहा। जबकि कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश भी हुई। अधिकतम तापमान प्रयागराज में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग, लखनऊ के अनुसार- प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, आजमगढ़, मेरठ, मिर्जापुर, सोनभद्र, बांदा, झांसी, गोरखपुर सहित कई जिलों में लू चलने की संभावना है। यदि अधिक आवश्यक नहीं है तो घर से बाहर न निकलें। आगामी दो से तीन दिन तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

देरी से आएगा मानसून

आईएमडी के अनुसार इस बार प्रदेश मे मानसून 15 से 20 दिन की देरी आएगा। केरल में मानसून सात जून को आया। मौसम विभाग ने बताया कि 28 से 30 जून तक प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार बिपरजॉय तुफान के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश- मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, बिजनौर, अलीगढ़, बुलंदशहर में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिले के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगा।

मौसम विभाग से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *