लंदन (ब्रिटेन):- विदेशों में भारत के खिलाफ खालिस्तान आंदोलन चला रहे उग्रवादियों को बड़ा झटका लगा है। लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड रहे खालिस्तान समर्थक अवतार सिंह खांडा की मौत की खबर है। एजेंसियों के मुताबिक खांडा बर्मिंघम के अस्पताल के आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर था। उसकी हालात नाजुक बतायी जा रही थी। उसकी देर रात मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक अवतार सिंह खांडा की मौत ब्लड कैंसर से पीड़ित था और बर्मिंघम के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। एनआईए की वांटेड लिस्ट में शामिल था। सुरक्षा एजेंसी उसे भारत लाने की लगातार कोशिश कर रही थी। इसी साल 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हिंसक प्रदर्शन दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने तिरंगे उतारकर उग्रवादियों ने खालिस्तानी झंडे को लगाना की कोशिश की थी। इसके पीछे अवतार सिंह खांडा को मास्टरमाइंड माना जाता है।
वहीं, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को गाइड करने वाला भी खांडा ही था। खांडा का पिता भी एक खालिस्तानी आतंकी था, जिसे सुरक्षा बलों ने 1991 में मार गिराया था।