मुंबई:- बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज तीसरी पुण्यतिथि 2020 में 14 जून को सुशांत ने अपने मुंबई वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आज भी उनकी फैमिली, फैंस और दोस्त उन्हें याद करते हैं और अक्सर उनके बारे में पोस्ट शेयर करते रहते हैं। सुशांत को याद कर बहन श्वेता भावुक हुई। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर याद किया।
सुशांत की लास्ट फिल्म दिल बेचारा थी जो उनके जाने के बाद रिलीज हुई
सुशांत टीवी शो पवित्र रिश्ता से पॉपुलर हुए थे।उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया था। साल 2013 में उन्होंने काइ पो छे से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में नजर आए थे। उनकी लास्ट फिल्म दिल बेचारा थी। जो उनके जाने के बाद रिलीज हुई थी।
सुशांत की पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें याद करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा
श्वेता ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें वह सुशांत के फैंस से बात करती हुई नजर आईं। उन्होंने कहा- आज उनकी तीसरी पुण्यतिथि है। मुझे पुण्यतिथि कहना पसंद नहीं है क्योंकि इससे मुझे बुरा लगता है। ऐसा कहने पर मुझे लगता है कि जैसे वह हमें छोड़ कर चले गए हैं। वह हमें छोड़ कर नहीं गए हैं।
सुशांत ने सिर्फ अपना शरीर छोड़ा है
सुशांत ने सिर्फ अपना शरीर छोड़ा है पर वह आज भी हमारे आसपास मौजूद हैं। वो आज भी सभी के दिलों में राज करते हैं। मैं उन्हें महसूस कर सकती हूं। कुछ दिन पहले मैं हमारे वाट्सएप चैट देख रही थी। हम बहुत सारी बातें डिस्कस करते थे। हम किताबों के बारे में बात करते थे। वह मुझे बता रहे थे कि मुझे कौन सी किताबें पढ़नी चाहिए।
श्वेता ने कहा- अगर हम सुशांत को जिंदा रखना चाहते हैं और अगर हम सच में उन्हें प्यार करते हैं तो हमें वो करना होगा जैसे वो थे। हमें उनकी क्वालिटी अपने में लानी होगी। उनके दिल की अच्छाई अपने में लानी होगी। अपने छोटे भाई के लिए मैं प्रार्थना कर रही हूं।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114