मुम्बई (महाराष्ट्र ) :– उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने मीडिया रिपोर्ट्स से बातचीत में कहा कि जिस तरह से कोल्हापुर में दंगे भड़के हैं या भड़काए गए हैं उसके पीछे कौन है? जिस औरंगज़ेब को हमने 400 साल पहले महाराष्ट्र में दफनाया उसे राजनैतिक स्वार्थ के लिए ज़िंदा किया जा रहा है क्योंकि कर्नाटक में बजरंग बली का जादू नहीं चला तो आप औरंगजेब को लेकर राजनीति कर रहे हैं। इसके लिए आप(भाजपा) ही ज़िम्मेदार हैं।
शिवसेना का गौरवशाली इतिहास रहा हैं। लेकिन इतिहास के साथ-साथ भूगोल पर भी विचार किया जाना चाहिए। भूगोल हमारे नियंत्रण में कितना है यह राजनीति में महत्वपूर्ण है। मैं प्लेटफार्म पर बैठ गया और आगे देखने लगा। मेरा ध्यान इस फ्रंट गैलरी पर था। मराठवाड़ा इतना बड़ा है मराठवाड़ा में इतने जिले हैं। यहां के कार्यक्रम में काफी भीड़ होती है। इससे पहले हम आठ जून को यहां आ चुके हैं। लेकिन सामने की दीर्घा कभी खाली नजर नहीं आई। लेकिन आज यह खाली है। हमारे सभी प्रमुख नेताओं को इस पर विचार करना चाहिए।