नई दिल्ली :- दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाजपा राज्य कार्यालय का भूमि पूजन किया और शिलान्यास किया। भाजपा के सभी कार्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस और बड़ा बनाने के मिशन के तहत अब दिल्ली प्रदेश भाजपा को भी नया कार्यालय मिलने जा रहा है। दिल्ली प्रदेश का भाजपा कार्यालय अब तक पंडित पंत मार्ग स्थित सरकारी कोठी से चला करता था लेकिन नया कार्यालय बन जाने के बाद अब इसका पता भी बदलकर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग हो जाएगा।
यानी दिसंबर 2024 तक दिल्ली बीजेपी का नया पता 14 पंडित पंत मार्ग से बदलकर पॉकेट 5 DDU मार्ग हो जाने की पूरी संभावना है। 1989 से दिल्ली बीजेपी का दफ्तर 14 पंडित पंत मार्ग से चल रहा है। यानी 2025 दिल्ली विधानसभा चुनावों का बिगुल बीजेपी डीडीयू मार्ग स्थित दफ्तर से ही फूंकेगी। पार्टी नेताओं ने अभी से दावा करना शुरू कर दिया है कि 2025 में दिल्ली की जनता को बीजेपी के रूप में नई पार्टी की सरकार मिलने जा रही है।