नई दिल्ली :- मौसम विभाग ने बिपरजाॅय तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय, 08 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे, गोवा से लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 910 किमी दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था। यह और तेज होगा और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
चक्रवाती तूफान बिपरजोय को लेकर तटीय राज्यों की सरकारें हाई अलर्ट पर हैं। बिपरजोय 24 घंटे के दौरान अति भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ घंटों के भीतर बिपरजोय पूर्व मध्य और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। यह कुछ समय के लिए उत्तर दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और फिर उत्तर उत्तर पश्चिम की दिशा में मुड़ जाएगा। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र के किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान पिछले कुछ घंटों में 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर की तरफ को बढ़ रहा है। आने वाले कुछ समय में गंभीर तूफान का रूप धारण कर सकता है। IMD ने गुरुवार को बताया कि पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय 8 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे गोवा से लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 910 किमी दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था। यह और तेज होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
पश्चिमी-मध्य और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर 105-115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। विभाग का कहना है कि हवाओं की गति चार दिनों तक इसी तरह रहने के अनुमान हैं।
इन राज्यों में तबाही मचाएगा तूफान-
यह तूफान कर्नाटक गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तबाही मचा सकता है। इस दौरान मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले। इस तूफान का नाम इस बार बांग्लादेश ने रखा है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114