मुम्बई (महाराष्ट्र):- महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट को लेकर कई जिलों में हिंसक झड़प की खबरें सामने आई हैं। कोल्हापुर में हिंदू संगठनों और पुलिस के बीछ झड़प हो गई जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। अब इस मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हुई हैं।
कोल्हापुर मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के कुछ ज़िलों में औरंगज़ेब की औलादें पैदा हुई हैं। वे औरंगज़ेब की फोटो दिखाते, रखते और स्टेटस लगाते हैं। इस कारण समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है। सवाल यह है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई हैं। इसका असली मालिक कौन है वह हम ढूंढेंगे। परिस्थिति नियंत्रण में है। लोगों से अपील है कि वे क़ानून अपने हाथ में न लें।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में वाट्सएप स्टेटस को लेकर दो गुटों में पथराव हो गया है। वहां की स्थिति तनाव पूर्ण हो गई थी। दोनों गुटों की तरफ से नारे बाजी और पत्थरबाजी की जा रही थी। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लोगों को इधर-उधर किया। स्थिति बेकाबू होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया।