मेरठ(उत्तर प्रदेश):– मेरठ में तापमान में गिरावट और शीत लहर जारी है। आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही बढ़ती ठंड ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन और कोहरा छाया रहेगा।
दिल्ली के लोगों का आखिरकार सर्दी का इंतजार खत्म हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। ठंड के साथ ही घने कोहरे ने भी लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब में घने कोहरे का अुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की है।
दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अभी कुछ दिनों तक घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली में देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही सोमवार को एक बार फिर दिल्ली की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 400 से ऊपर दर्ज किया गया। यूपी में भी छाया कोहरा
यूपी के कई हिस्सों में भी मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। गाजिबायाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर के अलावा कई जिलों में घना कोहरा दिखा।