राजस्थान: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत अलवर के बुर्जा गांव से की। यात्रा सोमवार को दौसा के बांदीकुई से शुरू हुई। आज भारत जोड़ो यात्रा दौसा से अलवर जिले में प्रवेश करेगी। राहुल के साथ सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और अन्य नेता कदमताल कर रहे हैं। यात्रा राजगढ़ से सुबह 9 बजे अलवर में प्रवेश करेगी। सुबह 10 बजे यात्रा अलवर जिले के राजगढ़ में सुरेर की ढाणी पहुंचेगी, जहां लंच ब्रेक रखा गया है। भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को एक ही फेज है। यात्री 13 किलोमीटर चलेंगे और उसके बाद ब्रेक हो जाएगा।
खास बात है कि राजस्थान पहुंचने के बाद भारत जोड़ो यात्रा की आज पहली बड़ी सभा है। अलवर के मालाखेड़ा में सभा रखी गई है। जिसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे। सभा में बड़ी भीड़ जुटाने की कवायद है। इसके लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114