नई दिल्ली :- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ख़ुशी की खबर आई है। केंद्र सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी तैयारी की जा रही है। अबकी बार दीपावली से पहले सरकार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि होगी। अगर आप भी केंद्र कर्मचारी है, तो आपके लिए आज की यह खबर काफी खास होने वाली है।
जानकारी के मुताबिक, अबकी बार दीपावली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। सैलरी में वृद्धि की प्रमुख वजह DA एरियर को भी माना जा रहा है। सितंबर महीने में इसमें वृद्धि की जा सकती है। अगर कर्मचारियों का बेसिक पे 18000 रुपए है, तो उसमें 540 रुपए की बढ़ोतरी होगी। वही, बेसिक पेंशन 9000 रुपये है, तो 270 रुपए तक की वृद्धि देखने को मिलने वाली है। इसका आखिरी फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया जाएगा, जो सितंबर से अक्टूबर के बीच में होगी।
महंगाई भत्ता कैलकुलेट करने से जुड़े हुए फार्मूले को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही है। अगर इसमें गिरावट दर्ज की जाती है, तो महंगाई भत्ते में भी कमी होती है। बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए सरकार की तरफ से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के साथ- साथ उसे भत्ता भी दिया जा रहा है। मौजूदा समय में चल रही महंगाई के आधार पर ही इसे निर्धारित किया जाता है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114