दुबई :- दुबई एक ऐसा शहर है जो अपनी सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन के लिए पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। हाल ही में तृषा राज नामक एक भारतीय महिला ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया। उन्होंने आधी रात को दुबई की सुनसान सड़कों पर टहलते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लाखों लोगों तक पहुंच गया।
तृषा का कहना है कि उन्हें किसी भी पल डर या असुरक्षा का अनुभव नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि दुबई की सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि कोई भी महिला बिना हिचकिचाहट रात में भी अकेले बाहर घूम सकती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़कों पर शांति है और वातावरण पूरी तरह सुरक्षित है।
यह वीडियो इंटरनेट पर पहुंचते ही लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। भारत सहित कई देशों के लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि यह दुबई सरकार की कड़ी नीतियों और मजबूत कानून व्यवस्था का नतीजा है। वहीं कई महिलाओं ने तृषा की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि काश उनके शहरों में भी ऐसी सुरक्षा व्यवस्था होती जिससे वे भी बेखौफ होकर रात को बाहर निकल पातीं।
दुबई लंबे समय से महिलाओं और परिवारों के लिए सुरक्षित गंतव्य माना जाता है। शहर की साफ-सुथरी सड़कें कड़े कानून और निगरानी व्यवस्था इसे और खास बनाते हैं। तृषा का वीडियो अब महिलाओं की सुरक्षा पर नई बहस छेड़ रहा है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि अगर दुबई जैसे बड़े शहर में रात में सुरक्षा संभव है तो दूसरे देशों में क्यों नहीं।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114